फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Impact of cyclonic storm Arnab; weather to change

Bareilly News: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बदलेगा मौसम

Thu, 29 Oct 2026 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Impact of cyclonic storm Arnab; weather to change
बरेली। अक्तूबर के अंतिम दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्तूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहने और एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में बिजली चमकने के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। बेमौसम बारिश और आंधी के कारण धान, गन्ना, अरहर, सरसों, चना, मटर, आलू और अन्य मौसमी सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर बृहस्पतिवार शाम से ही नजर आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड का अहसास और अधिक बढ़ जाएगा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed