फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ime

फतेहगंज पूर्वी में ट्रैक्टर मिस्त्री की पीटकर हत्या

Mon, 14 Oct 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
ime
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे में दबंगों को ‘फुक्का’ कहना एक परिवार को महंगा पड़ गया। भाई की पिटाई के दौरान बचाव में आए ट्रैक्टर मिस्त्री को दबंगों ने पीटकर मार डाला। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दबंग फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई योगेश की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दबंगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर कॉलोनी के विनोद त्रिवेदी (40) ट्रैक्टर मिस्त्री थे। रविवार को उनके घर पर कथा का आयोजन था। इसके लिए कस्बे के पुजारी सुधीर मिश्रा को उन्होंने शाम चार बजे घर पर बुलाया था। पुजारी चार बजे के बजाय पांच बजे उनके घर जाने के लिए निकले तो रास्ते में उन्हें कस्बे के ही बंटी, रोहित, रवि, नन्हे और गुरमित ने रोक लिया और बातें करने लगे। इसी बीच विनोद के भाई जयदेव वहां पहुंच गए और पुजारी को जल्दी चलने के लिए कहा। पुजारी उनके साथ चलने लगे तो सभी उन्हें फिर रोकने लगे। इस पर जयदेव ने दबंगों को ‘फुक्का’ कह दिया। इससेे गुस्साए दबंग जयदेव की पिटाई करने लगे। शोरशराबा सुनकर विनोद बीचबचाव करने पहुंचे तो दबंग उन पर टूट पड़े। दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर विनोद की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दबंग फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed