{"_id":"68922e48a1bfd8e2c40e304b","slug":"imd-weather-orange-alert-for-two-days-in-bareilly-schools-will-remain-closed-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather: बरेली में बारिश का दौर जारी, दो दिन तक मौसम का ऑरेंज अलर्ट; आज 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बरेली में बारिश का दौर जारी, दो दिन तक मौसम का ऑरेंज अलर्ट; आज 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी
Wed, 06 Aug 2025 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:20 AM IST
सार
बरेली में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। तड़के करीब चार बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे तक होती रही। मौसम विभाग ने तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते बुधवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बरेली में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में तीन दिन से लगातार हो रही बरसात अभी रुकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही बरसात ने निजात मिलने के आसार हैं। मंगलवार को लगातार सात घंटे तक बारिश होती रही। जिले में 68 एमएम बरसात दर्ज की गई है। रात में गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार सुबह फिर से रिमझिम शुरू हो गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार इस समय बरेली समेत आसपास के जिलों में पश्चिमी विक्षोप सक्रिय है। इस वजह से लगातार जिले में बरसात हो रही है। विभाग के अनुसार दो दिन के लिए ऑरेज अलर्ट व उसके बाद यलो अलर्ट रहेगा। जिसमें लोगों को तेज बरसात का सामना करना पड़ेगा। बरसात की वजह से पारे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह व रात के मौसम में ही ठंडक लोग महसूस कर रहे है। मंगलवार को अधिकमत तापमान 27.3 व न्यूनतम 24.1 दर्ज किया गया। रविवार से जिले में 164.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: बारिश के कारण 200 साल पुराने भवन समेत दो मकान धराशायी, थाने के पास पेड़ गिरा
विज्ञापन
बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
मौसम विभाग की ओर से जारी हुई भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर डीएम ने बुधवार को भी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि यह अवकाश यूपी बोर्ड (माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा), सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Trending Videos
बारिश से दो जर्जर मकान गिरे
मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार को सुभाषनगर व जकाती मोहल्ले में दो जर्जर मकान धराशायी हो गए। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। मलबा सड़क पर आने की वजह से आवागमन बाधित हो गया। धराशायी हुए मकानों के कुछ हिस्से अब भी बचे हैं, इनके भी कभी भी गिरने का अंदेशा है।
मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार को सुभाषनगर व जकाती मोहल्ले में दो जर्जर मकान धराशायी हो गए। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। मलबा सड़क पर आने की वजह से आवागमन बाधित हो गया। धराशायी हुए मकानों के कुछ हिस्से अब भी बचे हैं, इनके भी कभी भी गिरने का अंदेशा है।