फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC's proposed sit-in protest postponed

Bareilly News: आईएमसी का प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित

Fri, 09 May 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
IMC's proposed sit-in protest postponed
बरेली। आतंकी दुस्साहस का जवाब देने के लिए भारत की ओर से उठाए गए कदमों के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने रविवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का एलान किया है। जारी बयान में मौलाना ने कहा कि पहलगाम में धर्म पूछकर हत्याएं करने के पीछे आतंकियों का मकसद देश में हिंदू-मुसलमान के बीच खाई को बढ़ाना था, मगर वह कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

कहा कि हरियाणा, नैनीताल, रुद्रपुर समेत बहुत सी जगहों पर मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी दुकानों में तोड़फोड़ की गई। ये गलत है। मौलाना से मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि सब्र से काम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमसी के पूर्व मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने कहा है कि सरकार से कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रस्तावित किया गया था। हमारी सेना आतंकियों और उनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। ऐसे में आईएमसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन की तैयारी फिलहाल रोक दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed