फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC takes out candle march to protest Hathras case

हाथरस कांड के विरोध में आईएमसी ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 03 Oct 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
IMC takes out candle march to protest Hathras case
आईएमसी ने निकाला कैंडल मार्च। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गम और गुस्से का किया इजहार, मौलाना तौकीर आज जाएंगे हाथरस

विज्ञापन
बरेली। हाथरस की बेटी के साथ दरिंदगी करने वालों को फांसी की मांग को लेकर आईएमसी ने शुक्रवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला। नावल्टी चौराहा स्थित दरगाह पहलवान साहब से शुरू होकर मार्च अयूब खां चौराहा पहुंच कर संपन्न हुआ। इस बीच कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में नारेबाजी भी की।
मार्च का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खान और मंडल अध्यक्ष मोहम्मद नदीम खान ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बहन-बेटियों की इज्जत महफूज नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कैंडल मार्च में अफजाल बेग, मुनीर इदरीसी, इफ्तेखार कुरैशी, शमशाद प्रधान, मोहम्मद सलीम खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि इस मामले में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां शनिवार दोपहर 12 बजे करोलान स्थित आला हजरत मस्जिद से हाथरस के लिए रवाना होंगे। वहां वह पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उनके साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed