फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   imc postponed protest against nupur sharma

जुमे का खौफ दूर करने के लिए अब 19 को होगा धरना-प्रदर्शन

Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
imc postponed protest against nupur sharma
बरेली। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में आईएमसी का धरना-प्रदर्शन एक बार फिर स्थगित हो गया है। अब यह धरना 19 जून को यौम-ए-दुरूद के रूप में इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर होगा। महिलाएं और बच्चे भी अब इसमें शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

यह घोषणा आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता में की। उन्होंने कहा कि लोगों के दिलों में जुमे का खौफ हो गया है। इसे निकालने के लिए यह निर्णय लिया है। इस धरने के लिए प्रशासन से उन्हें 19 जून की अनुमति मिल गई है। दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में यह पहला मौका है जब किसी को धरना-प्रदर्शन की इजाजत मिली है। उन्होंने मुसलमानों से जुमा (शुक्रवार) को कहीं कोई धरना प्रदर्शन न करने की अपील करते हुए नमाज पढ़कर घर जाने को कहा है। साथ ही रविवार को पैगंबर मोहम्मद से मुहब्बत का नजराना पेश करने इस्लामिया मैदान पर यौम-ए-दुरूद में दोपहर तीन से पांच बजे तक शामिल होने को कहा है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए अब अलग से किसी और दिन कार्यक्रम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब तक नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी नहीं होती मुसलमान खामोश नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

कहा- प्रधानमंत्री स्पष्ट करें स्थिति
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोे इस मुद्दे पर खामोशी तोड़ कर स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। मुसलमानों पर जुल्म किया जा रहा है। मासूम बच्चों को पीटा जा रहा है। बुलडोजर चला कर मुसलमानों को बर्बाद किया जा रहा है। मुकदमों और बुलडोजर से न मुसलमानों को डराया जा सकता है, न कुचला जा सकता है। जानकारी में आया है कि उलमा, इमाम और मुतवल्लियों को डराया धमकाया जा रहा है। यदि कहीं भी ऐसा होता है वे सीधे उन्हें बताएं। वार्ता के दौरान नदीम खान, अफजाल बेग, साजिद सकलैनी, गोलू मिर्जा, फरहान रजा, नोमान रजा खान आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैनल के खिलाफ रिपोर्ट
पार्टी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि एक चैनल ने मौलाना के हवाले से भारत बंद का झूठा समाचार चलाया और मौलाना के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

‘गांधी जी ने भी दिया था धरना’
धरने की तारीख बदलने पर मीडिया ने मौलाना से सवाल किया, धरना रद्द क्यों नहीं कर देते तो उन्होंने कहा कि यह बात मुझसे ही क्यों कही जाती है। देश को आजाद कराने के लिए गांधी जी ने भी धरना दिया था। जिस तरह उन्होंने देश की आजादी के लिए धरना दिया था, उसी तरह हम भी गुलामी से आजाद होने के लिए धरना दे रहे हैं। हमें भी गुलाम बनाया जा रहा है, उसी के खिलाफ यह आंदोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed