फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC district president and 16 others arrested for inciting riots

Bareilly News: दंगा भड़काने में आईएमसी जिलाध्यक्ष समेत 16 गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
IMC district president and 16 others arrested for inciting riots
एक आरोपी नाबालिग, 15 को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा
विज्ञापन

बरेली। शुक्रवार को नमाज के बाद शहर में दंगा भड़काने की साजिश रचने वालों पर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने बवाल के 16 और आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इसमें आईएमसी जिलाध्यक्ष भी शामिल है। एसपी सिटी की प्रेसवार्ता के बाद इनमें से 15 को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी नाबालिग होने की वजह से बाल सदन भेजा गया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने पुलिस लाइन परिसर में जानकारी दी कि आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा खां, अनीस सकलैनी, नदीम और डॉ. नफीस समेत 56 लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है। अब मंगलवार को पुलिस ने मौलाना के करीबी फरीदपुर के वाहनपुर निवासी शमशाद पुत्र निसार को गिरफ्तार कर लिया। शमशाद आईएमसी का मौजूदा जिलाध्यक्ष और मौलाना का खास गुर्गा है। एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी पुलिस ने 15 साल के एक किशोर को भी गिरफ्तार किया है जो उपद्रव में शामिल था। वह शुक्रवार को पार्षद अनीस सकलैनी के इशारे पर पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहा था।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने उपद्रवी मोईन, महताब, जाकिर कुरैशी, फैजान, अब्दुल नफीस, गुड्डू अहमद, अयान, रईस, शेरू और हस्सान को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने खलील तिराहे पर जमकर उपद्रव किया था। कोतवाली पुलिस ने कसान, अमान हुसैन, हरमेन रजा और नेमतुल्ला को भी गिरफ्तार किया, यह उपद्रवी कुमार सिनेमा पर उपद्रव करने में सक्रिय थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----

नया नेता बना था शमशाद
पुलिस के मुताबिक करीब छह महीने पहले ही आईएमसी की नई कार्यकारिणी बनी थी। तब शमशाद को पार्टी संगठन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। पुलिस को जांच में पता लगा कि मौलाना तौकीर, डॉ.नफीस, नदीम और अनीस के कहने पर शमशाद भी फरीदपुर से लोगों को बरेली लेकर आया था और दंगा भड़काने की कोशिश कर रहा था। शमशाद ने व्हाट्सएप के जरिये कई लोगों को अपील भेजी थी। शमशाद ने कई अन्य उपद्रवियों के नाम पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed