फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC chief Maulana Tauqeer Raza Khan furious over audacity in honoring Prophet

UP: 'मुसलमानों कभी सोचा क्या जवाब दोगे...', रसूल-ए-आजम की शान में गुस्ताखी पर भड़के मौलाना तौकीर रजा खान

Mon, 11 Nov 2024 08:57 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Nov 2024 08:57 PM IST
सार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान नबी की शान में गुस्ताखी पर फिर भड़के हैं। उन्होंने कहा कि हम नबी की शान में गुस्ताखियों पर बात नहीं करते तो मुसलमान समझ लें हमारे कोई मामलात सही नहीं हो सकते, हमारी परेशानियां खत्म नहीं हो सकतीं। हुकूमते हमेशा हमारे हक में बेईमान रही हैं। 

विज्ञापन
IMC chief Maulana Tauqeer Raza Khan furious over audacity in honoring Prophet
मौलाना तौकीर रजा खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में संपन्न हुई तहफ्फुज-ए-औकाफ कांफ्रेंस में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान नबी की शान में गुस्ताखी पर फिर भड़के हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ का मामला अहम मुद्दा है, मगर इस वक्त हमारा सबसे बड़ा मसला यह है कि जिन पर हमारे मां बाप माल-ओ-जर सब कुछ कुर्बान, उन रसूल-ए-आजम की शान में गुस्ताखियां की जा रही हैं। मुल्जिम आजाद घूम रहे हैं। इस का नतीजा यह है कि गली मुहल्लों में रसूल-ए-आजम की शान में गुस्ताखियां की जाने लगी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम नबी की शान में गुस्ताखियों पर बात नहीं करते तो मुसलमान समझ लें हमारे कोई मामलात सही नहीं हो सकते, हमारी परेशानियां खत्म नहीं हो सकतीं। हुकूमते हमेशा हमारे हक में बेईमान रही हैं। इस दौर में बेईमानी की हद हो गई है और हम खामोश बैठे रहें। उन्होंने कहा के मुसलमानों, कभी सोचा क्या जवाब दोगे। अब अलग-अलग जगह पर धरना प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होने वाला।
विज्ञापन


मौलाना ने कहा, 'हमें कानून के दायरे में तिरंगा लेकर दिल्ली में 24 नवंबर को रामलीला मैदान में रसूल-ए-आजम के लिए अपने इत्तेहाद का मुजाहिरा (प्रदर्शन) करना है। इस दिन मुल्क भर के मुसलमान रसूल-ए- आजम के आशिक जमा हो कर अपने इत्तेहाद का मुजाहिरा करेंगे। उम्मीद है की ईश निंदा कानून लागू किया जाएगा और कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म के खिलाफ गलत बयानी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया के रामलीला मैदान देहली में नामूस-ए-रिसालत के लिए 24 को कार्यक्रम रखा गया है। इसकी विस्तृत जानकारी का ऐलान आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान मंगलवार (12 नवंबर) को दिल्ली में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed