फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC chief Maulana Tauqeer Raza formed the third front in Delhi

लोकसभा चुनाव: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने किया तीसरे मोर्चे का गठन, इंडिया गठबंधन पर कही ये बात

Mon, 26 Feb 2024 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 10:38 AM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि अब हमारी कोशिश है कि हम आगे रहकर बराबरी की बात करें। हमारे हक हमें मिलने चाहिए। अगर हमें गुलाम बनाकर हमारे वोट लेने तक हमें सीमित किया जाता है तो कथित सेकुलर पार्टियों को इसका जवाब दिया जाएगा।  

विज्ञापन
IMC chief Maulana Tauqeer Raza formed the third front in Delhi
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने तीसरे मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने इसकी घोषणा दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक बैठक के बाद की है। बैठक में मुस्लिम, दलित व पिछड़ा वर्ग से अपने-अपने क्षेत्र में राजनीतिक पहचान रखने वाले दलों के नेताओं के अलावा इंडिया गठबंधन के संभावित सहयोगियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यह भी तय हुआ कि मुस्लिम, दलित और पिछड़ा वर्ग के साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ सब एक साथ खड़े होंगे।

विज्ञापन

 
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद लगा था कि भाजपा को हराने के लिए मजबूत गठबंधन सामने आया है, लेकिन कांग्रेस की नीतियों से गठबंधन बिखरता महसूस हो रहा है। भाजपा और आरएसएस जैसी शक्तियों से मुकाबला करने की क्षमता और इच्छा किसी में नजर नहीं आ रही है। मुस्लिमों, दलितों को नजर अंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

'सरकार के दबाव में सभी एजेंसियां'
मौलाना ने कहा कहा कि हमारे हक हमें मिलने चाहिए। जो भी पार्टी इन सब में हमारे साथ हैं उनसे बात की जाएगी। अगर हमें गुलाम बनाकर हमारे वोट लेने तक हमें सीमित किया जाता है तो कथित सेकुलर पार्टियों को इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ही नहीं, देश की सभी एजेंसियां सरकार के दबाव में काम कर रही हैं।

आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी के अनुसार तमाम मुद्दों पर गठबंधन की तरफ से देश की सेक्युलर पार्टियों को निमंत्रण दिया गया है। साथ ही ईवीएम पर बैन लगाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed