{"_id":"67b247a8770f04951c0d898b","slug":"ima-won-both-the-matches-bareilly-news-c-4-bly1015-582138-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईएमए ने दोनों मुकाबलों में हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईएमए ने दोनों मुकाबलों में हासिल की जीत
विज्ञापन
- एसआरएमएस फ्रेंडशिप कप सीजन तीन का हुआ आगाज
बरेली। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएमएस फ्रेंडशिप कप सीजन तीन का आगाज रविवार को हुआ। पहला मैत्री मैच आईएमए बरेली और एसआरएमएस किंग्स के बीच खेला गया। आईएमए बरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 167 रन बनाए। डाॅ. अतुल गंगवार ने 44 रनों की पारी खेली। एसआरएमएस किंग्स की ओर से विजय और सुधांशु ने तीन-तीन विकेट झटके।
जवाब में एसआरएमएस किंग्स के खिलाड़ी निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 142 रन ही बना सके। डॉ. विश्वदीप ने 41 रनों का योगदान दिया। आईएमए ने 25 रनों से मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला आईएमए बरेली और आईडीए बरेली के बीच हुआ। आईडीए बरेली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए। डॉ. सलिल ने 86 रनों की पारी खेली। आईएमए की ओर से डॉ. रजत ने तीन विकेट चटकाए। आईएमए बरेली ने 17.5 ओवरों में चार विकेट खोकर 184 रन बनाए और मैच को छह विकेट से जीत लिया। डॉ. अतुल गंगवार ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली। आईडीए के डाॅ. सलिल ने तीन विकेट लिए। संवाद