{"_id":"5ae22c2b4f1c1b05418b6aa3","slug":"ima-shuts-down-beer-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए के बाहर बीयर शॉप डॉक्टर्स ने लगवाया लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए के बाहर बीयर शॉप डॉक्टर्स ने लगवाया लॉक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
chilled beer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमए के बाहर और स्कूल के सामने खुली बीयर शॉप को लेकर डॉक्टरों ने विरोध जताया तो उसमें ताला लगवा दिया गया। अब ठेकेदार उसे कहीं और शिफ्ट करने की योजना बना रहा है।
लॉटरी की प्रक्रिया के जरिये आवंटन मिलने के बाद एक अप्रैल से शहर में शराब एवं बीयर की नई दुकानों का आवंटन हुआ है। इनमें से बीयर की एक दुकान आईएमए भवन को जाने वाले रास्ते के पास प्रभा सिनेमा के सामने खाली पड़ी जगह में खोली गई। इस बीयर शॉप के सामने ही रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर भी है। आईएमए में भी पूरे दिन ब्लड लेने-देने वाले आते-जाते हैं और सामने स्कूल भी है। कुछ ही दूरी पर सिद्धि विनायक अस्पताल और एक मंदिर भी है। जैसे ही डॉक्टर्स की नजर इस बीयर शॉप पर पड़ी तो विरोध शुरू हो गया। इस पर आईएमए ने बीयर शॉप के सामने स्कूल, पास में मंदिर और अस्पताल होने का हवाला देते हुए डीएम को पत्र लिखा। दुकान को तत्काल अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की मांग करते हुए आईएमए संगठन ने वहां हंगामे की आशंका जताई। इस पर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए दुकान को बंद करा दिया है।
मंदिर और स्कूल के पास ही बीयर शॉप खोल दी गई थी। इसको लेकर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इसे हटवाने का निवेदन किया गया तो दुकान बंद हो गई। - डॉ. विमल भारद्वाज, सेक्रेटरी, आईएमए
विज्ञापन
वह दुकान अवैध तरीके से गलत स्थान पर खोली गई थी। इसको लेकर शिकायतें भी आई थीं इसलिए उसे बंद करा दिया गया है। - एसएन दुबे, जिला आबकारी अधिकारी