{"_id":"67dfb02f96bb5000b90cdfcf","slug":"ima-opposed-the-statement-of-sp-mp-neeraj-maurya-in-bareilly-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'बरेली में निजी अस्पताल लूट का अड्डा...', सपा सांसद के इस बयान पर आईएमए को आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'बरेली में निजी अस्पताल लूट का अड्डा...', सपा सांसद के इस बयान पर आईएमए को आपत्ति
Sun, 23 Mar 2025 12:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:25 PM IST
सार
आईएमए बरेली ने आवंला के सपा सांसद नीरज मौर्य के लोकसभा में दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है। कहा है कि सांसद अपने बयान का खंडन करें। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा सांसद नीरज मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा ने आवंला के सपा सांसद नीरज मौर्य के लोकसभा में दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है। चिकित्सकों ने कहा है कि अगर बयान का खंडन सपा सांसद नहीं करेंगे तो इसे गंभीर साजिश मानते हुए आईएमए इसे सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह के मुताबिक सांसद ने लोकसभा में कहा था कि 'बरेली में प्राइवेट अस्पताल लूट का अड्डा बने हुए हैं'। इस बयान से बरेली के चिकित्सा समुदाय की छवि देश में धूमिल हुई है। जबकि चिकित्सक पूरी ईमानदारी से मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा सांसद ने उठाई थी एम्स की मांग
बीते दिनों सपा सांसद नीरज मौर्य ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बरेली में एम्स और बदायूं में होम्योपैथी अस्पताल खोले जाने की मांग की थी। इसके लिए सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि क्षेत्र में कोई उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान नहीं है।
विज्ञापन
जटिल रोगों के इलाज के लिए मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आर्थिक दिक्कतों की वजह से इलाज भी नहीं करा पाते। सड़क दुर्घटना, हृदयाघात व अन्य आपातकालीन स्थितियों में समय से इलाज नहीं मिल पाने से जान का जोखिम रहता है। एम्स की स्थापना से ही इस समस्या का समाधान हो सकती है।