{"_id":"68dc49a056cffd71c20d07b8","slug":"ima-launches-website-and-mobile-app-for-online-booking-and-payment-bareilly-news-c-4-vns1074-736813-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईएमए ने लांच की वेबसाइट व मोबाइल एप, ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग व भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईएमए ने लांच की वेबसाइट व मोबाइल एप, ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग व भुगतान
विज्ञापन
बरेली। फर्जी डॉक्टरों और अस्पतालों पर नियंत्रण लगाने के लिए आईएमए की ओर से आधिकारिक वेबसाइट www.imabareilly.com तथा मोबाइल एप लांच किया गया है। इन डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए आम लोग अपनी बीमारी के अनुसार डॉक्टर का चयन कर सकती है।
आईएमए सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने बताया कि वेबवाइट व एप के जरिये ऑनलाइन भुगतान करके अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। यह भी जान सकते हैं कि कौन सा डॉक्टर किस अस्पताल में, किस समय उपलब्ध है। इस व्यवस्था से फर्जी अस्पतालों और डॉक्टरों पर रोक लगेगी, क्योंकि उनके नाम इस प्लेटफाॅर्म पर शामिल नहीं होंगे। कुछ अस्पतालों की ओर से बिना अनुमति चिकित्सकों के नाम अपने बोर्ड पर प्रदर्शित करने की प्रवृत्ति पर भी नियंत्रण होगा।
बताया कि इज्जतनगर और राजेंद्र नगर क्षेत्रों में लंबे समय से ब्लड बैंक की मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए बरेली में एक नया ब्लड बैंक तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य आईवीआरआई रोड पर शुरू हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
नवंबर में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
संगठन ने मौजूदा ब्लड बैंक में भी सुविधाओं को बढ़ाते हुए इस वर्ष एक कैफेटेरिया और जन-सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराया है। इसके अतिरिक्त, 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष बरेली को प्रदेश स्तरीय आईएमए यूपी स्टेट काफ्रेंस की मेजबानी का अवसर मिला है। यह अधिवेशन 29 और 30 नवंबर को आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 1200 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। इस दौरान डॉ. रतनपाल सिंह, डॉ. शिवम कमठान, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. अजय भारती, डॉ. आईएम तोमर, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।