Kolkata Doctor Case: बरेली में निजी चिकित्सकों की हड़ताल, बैनर लेकर सड़क पर उतरे, कहा- नो सेफ्टी...नो ड्यूटी
कोलकाता की घटना के विरोध में बरेली के निजी चिकित्सक 24 घंटे की हड़ताल पर चल गए। चिकित्सकों ने शनिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पीड़िता के लिए इंसाफ और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग बुलंद की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में इंसाफ और सुरक्षा की मांग तेज होती जा रही है। घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को हड़ताल का आह्वान किया। इसी क्रम में बरेली के निजी चिकित्सक 24 घंटे की हड़ताल पर चल गए। चिकित्सकों ने ओपीडी ठप कर जुलूस निकालकर विरोध जताया।
आईएमए चिकित्सकों ने कहा कि कोलकाता में बहुत ही जघन्य अपराध हुआ है। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर भी मांग उठाई। वहीं चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को खासी परेशानी हुई। सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज के मायूस लौटना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं।
एसआरएमएस में भी विरोध प्रदर्शन
एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में 13 अगस्त से जारी विरोध शनिवार को भी जारी रहा। मेडिकल कालेज में सभी डाक्टरों ने बैठक कर कोलकाता की घटना पर रोष जताया। इसके साथ ही मेडिकल कालेज के इंटर्न, जूनियर रेजीडेंट, रेजीडेंट, फैकेल्टी के साथ एमबीबीएस और पीजी के विद्यार्थियों ने भी विरोध प्रदर्शन में किया।
डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना में संलिप्त दोषियों की गिरफ्तारी, पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ सभी डॉक्टरों को समुचित सुरक्षा देने की मांग की गई। जुलूस के रूप में सभी ने कैंपस में रोष मार्च निकाला और नैनीताल रोड पर पहुंचे। इस दौरान ओपीडी प्रभावित हुई, जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.