फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA building echoed with tunes, doctors danced on songs

Bareilly News: धुनों से गूंजा आईएमए भवन, गीतों पर थिरके डॉक्टर

Sun, 01 Oct 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
IMA building echoed with tunes, doctors danced on songs
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा के सत्र 2022-23 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त हुआ। आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक डॉक्टर और उनके परिजन दिल्ली के बैंड की धुन और गीतों पर थिरकते रहे। डॉक्टरों ने गीत सुनाकर समां बांधा।
विज्ञापन

शनिवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी की ओर से रंगारंग समापन समारोह ''लेट्स बी टुगेदर वंस मोर'' आयोजित हुआ। इसमें दिल्ली के देसी हसलर्स बैंड के कलाकारों ने प्रस्तुति दीं। इससे पहले डॉ. पागरानी ने साल भर में किए गए कार्यों को साझा किया। इस दौरान सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल समेत भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार से निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। कार्यक्रम में डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. आईएस तोमर, डॉ. अजय भारती, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. मुरली मनोहर, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. अनूप आर्य अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed