{"_id":"5d6c1dc18ebc3e93a45fb496","slug":"ima-bareilly-news-bly374528097","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए में स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए में स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का रविवार को वार्षिक खेल सप्ताह (स्पोर्ट्स वीक) शुरू हो गया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने गणेश वंदना और पूजन कर स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. रविश अग्रवाल ने बताया कि खेल सप्ताह में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस, कैरम, बिलियर्ड्स और स्विमिंग की प्रतियोगिताएं होंगी।
डॉ. रविश ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में शहर के चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्य प्रतिभाग करेंगे। आईएमए सचिव डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि प्रतियोगिता जेंट्स, लेडीज, वेटरेंस, जूनियर्स और सब जूनियर वर्ग में होगी। 7 सितंबर को खेल सप्ताह का समापन होगा। 8 को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। यहां डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अनीस बेग, डॉ. अनूप आर्या, डॉ. देवेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।