फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegally installed loudspeakers at religious places should be removed in Bareilly

UP News: धार्मिक स्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकर उतरवाए, बरेली मंडल के चारों जिलों में चला अभियान

Tue, 28 Nov 2023 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 12:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ एक बार फिर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बरेली मंडल के चारों जिलों में सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
Illegally installed loudspeakers at religious places should be removed in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली मंडल में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकरों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। आईजी डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से लगाए गए 237 लाउडस्पीकर उतारवाए गए। मानक से अधिक आवाज कर रहे 532 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई गई। इस कार्रवाई से खलबली मच रही। 
विज्ञापन

बरेली जिले में 175 की ध्वनि कम कराई गई और 30 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। बदायूं में 86 की ध्वनि कम कराई और 81 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। पीलीभीत 175 की ध्वनि कम कराने के साथ 42 उतरवाए गए। शाहजहांपुर में 96 की ध्वनि कम कराई गई और अवैध रूप से लगाए गए 84 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। बदायूं में 63 के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फरमान से लोगों में खलबली 
धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने वाले फरमान से लोगों में खलबली है। बरेली में जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) ने बताया कि रातभर लोगों ने उनसे कॉल करके मामले की जानकारी ली। सलमान मियां ने बताया कि पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई की है, जिससे लोगों में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस का कहना है कि नियम का उल्लंघन कर रहे धार्मिक स्थलों पर से लाउडस्पीकर हटाए जाएंगे।  

सलमान मियां ने लोगों से अपील की है कि लोग न घबराएं और संयम से काम लें। जल्द ही जमात रजा-ए-मुस्तफा का एक प्रतिनिधिमंडल आला अधिकारियों से मिलेगा। अधिकारीयों से बात करके उनसे आग्रह किया जाएगा कि जिले के तमाम थानाध्यक्षों आदेश दें कि वह अपने इलाके की मस्जिदों के इमामों से बदसलूकी न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed