{"_id":"58e3fa834f1c1b00705b525f","slug":"illegal-stalls-will-fall-on-policemen-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्टैंड चलवाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्टैंड चलवाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज
बरेली
Updated Wed, 05 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Illegal stalls will fall on policemen driving
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में अवैध स्टैंड के जरिये लाखों की वसूली करने वाले बदमाशों का पुलिस महकमा में गठजोड़ जल्द सामने होगा। एसएसपी जोगेंद्र कुमार की स्पेशल टीम ने सीबीगंज में छापामारी करके थाने से चंद कदम की दूरी पर अवैध स्टैंड चलाने वाले कुलदीप को गिरफ्तार करवाया है। अवैध स्टैंड चलाने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। कुलदीप की गिरफ्तारी के बाद हाईवे और देहात में अवैध स्टैंड चलाने वाले छह और नाम सामने आये हैं। एसएसपी की नाराजगी थाने के करीब चलने वाले अवैध स्टैंड से भी थी। उन्होंने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों को उनके सर्किल में आने वाले थानों में ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने के निर्देश जारी किये हैं, जिनके संरक्षण में ऐसे स्टैंड फलफूल रहे हैं। बुधवार शाम को क्षेत्राधिकारी ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची सौंपेंगे।
डिप्टी एसपी रजनीश ने बताया कि चौपुला पर आटो, मैजिक और डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली करने वाले हिस्ट्रीशीटर पप्पू पटेल, वसीम, मशगूल और फतेहगंज पश्चिमी में स्टैंड चलाने वाले भूरे लाल की गिरफ्तारी के बाद बदमाशों से सीबीगंज के कुलदीप का नाम खुला था। सीबीगंज में चलने वाला अवैध स्टैंड कुलदीप की देखरेख में चलता था। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात करके मंगलवार को कुलदीप को पकड़ लिया गया। कुलदीप ने पुलिस पूछताछ में मीरगंज, बहेड़ी, शहर के दो चौराहों सहित छह जगह बताई हैं, जहां पर अवैध स्टैंड चल रहे हैं। इतना ही नहीं, कुलदीप के जरिये सालों से चल रहे अवैध स्टैंड में पुलिस वालों की संलिप्तता भी सामने आई है।
राजनैतिक पार्टियों की शह पर चलते हैं स्टैंड
कुलदीप से पूछताछ में यह भी सामने आया कि अवैध स्टैंड राजनैतिक पार्टियों की शह पर चलाये जाते हैं। अवैध वसूली का एक हिस्सा उनकी जेब में भी जाता है। एसएसपी ने क्षेत्राधिकारियों को उनके क्षेत्र में चल रहे अवैध स्टैंड के संचालकों से गठजोड़ रखने वाले पुलिसकर्मियों की सूची तलब की है। माना जा रहा है कि इसके बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
---
कुलदीप को गिरफ्तार करने के बाद नये नाम सामने आये हैं। जल्द उन्हें भी पकड़ा जायेगा। इस नेक्सेस को खत्म किया जाएगा।
-रजनीश, डिप्टी एसपी