फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   illegal sand mining is on full pace

थमने का नाम नही ले रहा अवैध खनन 

Tue, 27 Mar 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 27 Mar 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
illegal sand mining is on full pace
Sand Mining
अवैध खनन पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इसको लेकर किसानों में भ्रम बना हुअा है। हालांकि एसडीएम का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई दिशा निर्देश नही आया है लेकिन बिना अनुमति के किसान दस ट्राली मिट्टी या रेता अपने निजी काम के लिये ले जा सकते है। यहां बता दे रामगंगा के किनारे मीरंगज क्षेत्र के कीरतपुर इलाके मे,सूदनपुर,चुरहा नवदिया मे रात के अंधेरे में खनन होता है। वहीं कीरतपुर से ट्रैक्टर ट्राॅली से रोहतापुर,अनुरूद्धपुर,राजपुर कला होते हुये खनन माफिया आंवला और आस पास के क्षेत्र में इसको 1500 से 2000 लेकर बेचते हैं। ऐसा नहीं है कि इसको रोकने वालों को इसके बारे में कोई जानकारी नही है लेकिन वह कतिपय कारणों के चलते खनन माफिया पर हाथ डालने से परहेज करते हैं अगर सूत्रों की माने तो एक ग्राम प्रधान और एक विधायक का रिश्तेदार उनका नाम लेकर रोकने वालों को धमकाते है। इसके अलावा अरिल नदी के किनारे बार्डर के गांव महमूदपुर के आस पास भी अवैध खनन जोरों पर हो रहा है।एस डी एम ममता मालवीय ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिये वह और सी ओ संयुक्त रूप से चिन्हित स्थानों पर छापा मारकर खनन माफिया को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ उचित धाराओ के अन्तगर्त मुकदमा दर्ज करके कठोर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed