फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal recovery from auto, e-rickshaw drivers at junction, two arrested

Bareilly News: जंक्शन पर ऑटो, ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली, दो गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from auto, e-rickshaw drivers at junction, two arrested
बरेली। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो, ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक बरेली और दूसरा बदायूं का है। इनके तीन साथी पुलिस को देखकर भाग गए। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात एसपी सिटी मनुष पारीक ने पुलिस के गोपनीय हेल्पलाइन नंबर पर मिली शिकायत के आधार पर की।
विज्ञापन

जंक्शन के बाहर पुलिस चौकी है। सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध गतिविधियां रोकने के लिए जीआरपी व आरपीएफ की टीमें काम करती हैं। इसके बावजूद वहां ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से पार्किंग के नाम पर 50-50 रुपये वसूल किए जा रहे थे। रुपये न देने पर वसूली करने वाले गिरोह के लोग ऑटो, ई-रिक्शा पंक्चर कर देते थे। चालकों से मारपीट भी करते थे। इस संबंध में किसी ने पुलिस के गोपनीय हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी रात 9:30 बजे सादे कपड़ों में एक ऑटो से जंक्शन पहुंचे। यहां वसूली करने वाला गिरोह सक्रिय था। ऑटो, ई-रिक्शा चालकों से 50 से लेकर 70 रुपये तक वसूल किए जा रहे थे। एसपी सिटी ने बरेली के सिविल लाइंस जेल रोड निवासी रिषभ त्रिपाठी और बदायूं के वजीरगंज थाने के गांव नवादा निवासी करन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल पुलिस के साथ जीआरपी, आरपीएफ की भूमिका पर भी सवाल
जंक्शन को बेहद सुरक्षित स्थान माना जाता है। इसके बावजूद यहां अवैध वसूली का धंधा चल रहा था। इन दिनों जंक्शन पर वेंडरों से वसूली को लेकर आरपीएफ पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच वाहनों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े जाने के बाद सिविल पुलिस के साथ जीआरपी, आरपीएफ की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed