फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   illegal madrasa under construction demolished with bulldozer in Budaun

UP News: निर्माणाधीन अवैध मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, धर्मस्थल को लेकर भी जांच शुरू

Sun, 01 Sep 2024 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 12:37 PM IST
सार

बदायूं के गांव मूसाझाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां अवैध तरीके से मदरसे का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर अवैध मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। 
 

विज्ञापन
illegal madrasa under construction demolished with bulldozer in Budaun
निर्माणाधीन अवैध मदरसा ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के गांव मूसाझाग में दातागंज रोड पर मस्जिद के पास अवैध मदरसे के निर्माण को शनिवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। वहीं, धर्मस्थल भी ग्राम पंचायत की जमीन बताया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


मूसाझाग थाने से करीब एक किलोमीटर दूर दातागंज मार्ग पर एक मस्जिद बनी है। बराबर में ही मौलाना ने मदरसे का निर्माण बिना किसी अनुमति के शुरू करा दिया था। ग्रामीणों ने प्रधान से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब लगा कि प्रधान की भी इसमें मिलीभगत हो सकती है। तब ग्रामीणों ने हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष जोगपाल सिंह को फोन करके सूचना दी। जोगपाल सिंह ने उच्चाधिकारियों को फोन कर मदरसे के अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किया था विरोध प्रदर्शन 
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने निर्माण रुकवाने को हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने निर्माण कार्य रोक दिया था। शनिवार को डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने निर्माणाधीन मदरसे को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। जांच में पाया गया है कि मदरसे का निर्माण शत्रु संपत्ति की जमीन पर बिना अनुमति के कराया जा रहा था। वहीं मस्जिद को भी ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा ने बताया कि मदरसे का निर्माण बिना अनुमति के शत्रु संपत्ति पर कराया गया था।जिसे गिरवा दिया गया है। हिदायत दी गई है कि बिना अनुमति के निर्माण कार्य नहीं कराया जाए। 

Trending Videos

टिनशेड लगाकर किया जा रहा था अवैध निर्माण, ध्वस्त
कब्रिस्तान की जगह पर टिनशेड लगाकर अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्य को ढहा दिया गया। शहर के नवादा चौराहे के पास कब्रिस्तान की जगह है। वहां पर काफी पहले नगर पालिका की ओर से कुछ समय के लिए अस्थायी पार्किंग स्टैंड बनाया गया था। लेकिन बाद में उसको बंद कर दिया। 

उसी जगह पर अब एक व्यक्ति टिन शेड लगाकर निर्माण कार्य करा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत तहसीलदार से की। तहसीलदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मुआयना किया। इसके बाद निर्माण कार्य ढहा दिया गया। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर सरकारी जमीन का बोर्ड लगवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed