फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal encroachments will be removed from government lands in bareilly

UP News: सरकारी जमीनों से हटेंगे अवैध कब्जे, कमजोर वर्ग के लिए बनेंगे मकान; इन जिलों में चलेगा अभियान

Fri, 21 Nov 2025 05:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 05:34 PM IST
सार

लखनऊ की तर्ज पर बरेली मंडल में भी सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त को सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कर कमजोर वर्ग के लिए आवास बनवाने के निर्देश दिए हैं। मंडल के चारों जिलों में जल्द ही अवैध कब्जा मुक्ति का अभियान चलेगा। 

विज्ञापन
Illegal encroachments will be removed from government lands in bareilly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बरेली में भूमाफिया के कब्जे वाली सरकारी जमीनों पर जल्द ही ईडब्ल्यूएस के लिए आवास बनेंगे। इसके लिए मंडलायुक्त ने योजना तैयार की है। पहले वह सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराएंगे। वह डीएम को निर्देश भी जारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मंडल के चारों जिलों में वह सरकारी जमीन का कब्जा मुक्त कराने का अभियान शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त को सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कर लखनऊ की तर्ज पर वहां भी कमजोर वर्ग के लिए आवास बनवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें भूमाफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा है। यह बातें मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने बताईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में सुहागिनों ने ली विधवा पेंशन... अब पुलिस करेगी कार्रवाई; डीएम ने एसएसपी को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंडल के जिलों में सरकारी जमीन अवैध कब्जे में न रहे, यह वह सुनिश्चित करेंगे। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए अभियान चलाएंगे। चकमार्ग, तालाब, ग्राम समाज व अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करेंगे। दरअसल, जनता दर्शन से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस तक में सबसे अधिक शिकायतें जमीनों पर अवैध कब्जे वाली ही देखने को मिल रही हैं।

राजस्व कोर्ट के आदेशों के अनुपालन की करेंगे समीक्षा
मंडलायुक्त ने बताया कि राजस्व न्यायालय से पारित होने वाले आदेशों के अनुपालन की वह समीक्षा करेंगे। इस बीच में यह भी देखा जाएगा कि पारित वह आदेश जो भूमियों को सरकार में निहित होने से संबंधित हैं, उनका अनुपालन कराया गया है अथवा नहीं? वह आदेश राजस्व अभिलेखों में अंकित हुए हैं या नहीं? मंडलायुक्त ने कहा कि इस स्तर पर जिस भी प्रशासनिक अधिकारी की लापरवाही मिलेगी, उसके विरुद्ध वह कड़ी कार्रवाई करेंगे।

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने कहा कि अवैध रूप से जिस सरकारी जमीन पर कब्जा हो गया है या वह जमीनें जो सरकार में निहित हो जानी चाहिए थी, पर विभिन्न तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो पाया है। उन कारणों का अध्ययन कर डीएम को तत्काल कार्रवाई को आगे बढ़ाने को कहा है। राजस्व न्यायालय से सरकारी जमीनों से संबंधित पारित आदेश का अनुपालन न करने वाले पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed