फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly DM submits report to SSP SIT to investigate in this case

UP News: बरेली में सुहागिनों ने ली विधवा पेंशन... अब पुलिस करेगी कार्रवाई; डीएम ने एसएसपी को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 21 Nov 2025 01:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 01:25 PM IST
सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में सुहागिनों के विधवा पेंशन लेने के मामले में अब पुलिस कार्रवाई करेगी। घोटाले की जांच रिपोर्ट डीएम ने एसएसपी को भेज दी है। उन्होंने एसआईटी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Bareilly DM submits report to SSP SIT to investigate in this case
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र में विधवा पेंशन योजना में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट डीएम ने एसएसपी को भेज दी है। उन्होंने पुलिस से ही एसआईटी गठित कर मामले की विस्तृत जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है। पांच महीने तक जांच करने के बाद एसडीएम ने पिछले सप्ताह रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम ने इसमें कई तथ्य अधूरे मानते हुए पुलिस से जांच कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


चार नवंबर को पुलिस ने 56 सुहागिनों के विधवा पेंशन और दो अपात्रों के वृद्धावस्था पेंशन लेने का खुलासा किया था। इनके खातों में पेंशन की विभिन्न किस्तों के रूप में 1.23 करोड़ रुपये विभाग के स्तर से भेजने की बात भी पुष्ट हुई। इसमें पुलिस ने चार बिचौलियों को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया और मई से एसडीएम आंवला के पास लंबित जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। पिछले सप्ताह एसडीएम विदुषी सिंह ने डीएम को जांच रिपोर्ट दी। अब डीएम ने विस्तृत जांच के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेजी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका के भाई को पीटा, हिंदू संगठनों का हंगामा, भीड़ ने बाइक तोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच में बिचौलियों के नाम सामने आए 
एसडीएम के मुताबिक, उन्हें सत्यापनकर्ताओं के नाम पता नहीं चल सके हैं। इसके लिए उन्होंने बीडीओ और जिला प्रोबेशन अधिकारी से पत्राचार भी किया, लेकिन उनकी तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला। हालांकि, जिन बिचौलियों ने सुहागिनों के पति के नाम का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया, उनके नाम उन्हें मिले हैं। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेजकर एसआईटी गठित कर विस्तृत जांच के लिए कहा है।

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर विधवा पेंशन के एक मामले की जांच और कार्रवाई एसपी दक्षिणी ने की है। उसी क्रम में एसएसपी को पत्र लिखकर एसडीएम आंवला की रिपोर्ट पर एसआईटी गठित कर विस्तृत जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed