फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   illegal encroachment removed with bulldozer in Bareilly

Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जा कर भरवा ली थी बुनियाद, डीएम के आदेश पर चला बुलडोजर

Mon, 25 Dec 2023 07:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 07:51 AM IST
सार

बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव में सरकारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। उस पर बुनियाद भर ली थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अफसरों से की थी। 

विज्ञापन
illegal encroachment removed with bulldozer in Bareilly
तहसील टीम ने कब्जामुक्त कराई जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके दबंगों ने यहां बुनियाद भर ली थी। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील टीम ने रविवार को बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया।
विज्ञापन


गांव में जल निगम की ओर से पानी की टंकी का निर्माण होना है। ग्राम प्रधान की ओर से जो जगह प्रस्तावित की गई है उस पर दबंगों का कब्जा है। बीते दिनों डीएम ने भूमि की पैमाइश कराने के बाद अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन

बुलडोजर से ध्वस्त कराया अवैध निर्माण
डीएम के आदेश पर रविवार को एसडीएम नहनेराम और तहसीलदार आशीष कुमार सिंह राजस्व और पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पड़ताल कराने के बाद अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया

कब्जामुक्त होने के बाद यह जमीन जल निगम को सौंपी गई है। एसडीएम नवाबगंज ने बताया कि मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। जमीन पर दोबारा कब्जा करने पर आरोपियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed