फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   illegal electric in icecream factory

आइसक्रीम फैक्टरी में बिजली चोरी

Fri, 18 Sep 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
illegal electric in icecream factory
बरेली। शहर में एक आइसक्रीम पार्लर में लाखों रुपये बिजली चोरी पकड़ी गई है। पहली बार ऐसा मामला सामने आया कि आइसक्रीम काउंटर बने ई-रिक्शा की चार्जिंग चोरी की बिजली से हो रही है। जिले भर में तमाम ऐसे पार्लर में चुपचाप बिजली चोरी हो रही है। दुर्गानगर गोल गेट के पास एक परिसर में अर्से से चल रहे धंधे का पर्दाफाश होने के बाद अब विभाग एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

शाम होते ही शहर में बड़ी तादाद में बाजार और सड़कों पर ब्रांडेड कंपनियों के आइसक्रीम काउंटर ठेले सज जाते हैं। ज्यादातर ई-रिक्शा वेंडर और संबंधित डीलर बिना कनेक्शन यानी चोरी की बिजली से चार्जिंग करते हैं। माना जा रहा है कि इससे हर माह करोड़ों रुपये की चोरी होती है। गुरुवार सुबह एक्सईएन अनुज कुमार गुप्ता को जानकारी मिली कि दुर्गा नगर उपकेंद्र पोषित क्षेत्र स्थित गोल गेट के पास आइसक्रीम फैक्टरी पार्लर में बिजली चोरी की जा रही है। उन्होंने तुरंत शाहदाना एसडीओ धर्मेंद्र यादव, राजेंद्रनगर एसडीओ एमए खां, जेई अभिनंदन प्रसाद आदि स्टाफ की चेकिंग कमेटी बनी दी। एक्सईएन ने मौके पर चेकिंग कराई तो पता चला कि कटिया लगाकर केबल दीवार में बिछाकर बड़े करीने से बिजली चोरी की जा रही है। स्टाफ ने दीवार तोड़कर केबल बरामद की तो पता चला कि दीवार में छिपी केबल से आइसक्रीम ई-ठेला रिक्शा और कूलिंग सिस्टम चार्ज किया जाता है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने कहा कि नो डिसप्ले मीटर मामले में कार्रवाई कराई जा रही है और दीवार में केबल बिछाकर हो रही बिजली चोरी मामले में एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि चेकिंग टीम ने देखा कि फैक्टरी परिसर में ब्रांडेड आइसक्रीम पार्लर, कूलिंग सिस्टम का धंधा बिजली चोरी से हो रहा था। एक्सईएन ने बताया कि ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और आइसक्रीम फैक्ट्रियाें में विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। ब्रांडेड आइसक्रीम फैक्टरी पार्लर में पकड़ी गई चोरी लाखों रुपये की है। इसका विवरण तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed