Bareilly: अवैध निर्माणों पर बीडीए ने कसेगा शिकंजा, किया जाएगा ध्वस्तीकरण, सात कॉलोनियों में चल चुका है बुलडोजर
बरेली में भी 15 हजार से ज्यादा अवैध निर्माण हैं। अब इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बीडीए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भी जारी हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकास प्राधिकरणों में अवैध निर्माणों को लेकर सरकार का रुख सख्त है। इसके बाद भी प्रदेश के 21 विकास प्राधिकरणों में बरेली विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों के मामले में प्रदेश में सातवें नंबर पर है। अवैध निर्माण में शीर्ष वाले विकास प्राधिकरणों की सूची जारी होने के बाद बरेली के कॉलेनाइजर्स सकते में हैं। दरअसल, बरेली में भी 15 हजार से ज्यादा अवैध निर्माण हैं। अब इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बीडीए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
इन इलाकों में है अवैध निर्माण
बरेली में डेलापीर, बदायूं रोड, शाहजहांपुर रोड, पीलीभीत बाईपास, दोहरा और सैदपुर हॉकिंग इलाकों में बसे ज्यादा अवैध निर्माण हैं। राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, कर्मचारी नगर समेत कई इलाकों में तो बिना बीडीए की स्वीकृति के चार-पांच मंजिला इमारतें खड़ी कर दी गई हैं। मंगलवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने शाहजहांपुर रोड के गांव उमरिया से उड़ला जागीर रोड पर सात अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाया था। कई कॉलेनाइजर्स के नोटिस भी दिया गया है। बिना मानचित्र और बीडीए की स्वीकृति के अब भी धड़ल्ले से निर्माण हो रहे हैं।
सरकार के रुख से कॉलोनाइजर्स परेशान
अब अवैध निर्माणों को लेकर सरकार के सख्त रुख के कारण कॉलोनाइजर्स परेशान हैं। बीडीए की ओर से अवैध निर्माणों को लेकर जल्द व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की बात कही जा रही है। बीडीए के बीसी जोगिंदर सिंह का कहना है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नोटिस दिए गए हैं। अवैध निर्माणों का जल्द बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।