फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal construction on pond land, complaint to MP

Bareilly News: तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण, सांसद से शिकायत

Mon, 19 Aug 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction on pond land, complaint to MP
बहेड़ी। तहसील के गांव पुरैना ताल निवासी कुछ लोगों ने गांव के तालाब पर अवैध निर्माण कराने की शिकायत सांसद व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की है। भेजे गए शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर अवैध निर्माण करने वालों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए भ्रामक रिपोर्ट भेजकर अधिकारियों को गुमराह करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान खुर्शीद बानो, पृथ्वी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामपाल, नेम सिंह, अब्दुल वहीद, उमराव, सत्यपाल, राजेंद्र व ओम सिंह आदि के हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र में कहा गया है कि गांव में गाटा संख्या 140 में 0.1260 हेक्टेयर जमीन तहसील के अभिलेख में तालाब के रूप में दर्ज है। बरसात के दिनों में गांव और खेतों का पानी इसी तालाब में जमा हो जाने से कहीं भी जलभराव नहीं होता था। 2018 में कुछ लोगों द्वारा इस पर अवैध निर्माण कराए जाने की शुरुआत की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई न होने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसकी शिकायत कमिश्नर, डीएम से लेकर समाधान दिवस में भी दो-दो बार की गई, पर समाधान के नाम पर कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर लेखपाल ने तालाब पर अवैध निर्माण न होने की झूठी रिपोर्ट भेज दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed