{"_id":"68cb24761cbe9c801e0d8b98","slug":"illegal-construction-being-done-by-breaking-the-seal-was-stopped-bareilly-news-c-4-vns1074-727843-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सील तोड़कर किया जा रहा अवैध निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सील तोड़कर किया जा रहा अवैध निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
बरेली। लाजपत नगर रोड पर सील लगाने के बाद भी भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद बीडीए ने काम बंद करा दिया है। अतिक्रमण की शिकायत पर बीते दिनों ही बीडीए ने यहां सील लगाई थी।
त्रिवेणी एन्क्लेव हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक सक्सेना सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को बीडीए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि संबंधित ने फिर से निर्माण शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया कि नाली और सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण किया है। यह मार्ग ऑफिसर्स एन्क्लेव, विस्तार पार्क, त्रिवेणी एन्क्लेव, राधिका एन्क्लेव, लाजपत नगर और केसर वाटिका कॉलोनियों का मुख्य मार्ग है। रोजाना सात सौ से अधिक बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
शिकायत पर बीडीए ने काम बंद करा दिया। शिकायतकर्ताओं ने बीडीए से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सड़क को नक्शा के अनुसार 40 फीट चौड़ा करने की मांग की है। संवाद