{"_id":"680a75989bf24f9e27051d50","slug":"illegal-arms-factory-caught-three-accused-sent-to-jail-bareilly-news-c-400-1-ala1001-993-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, तीन आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, तीन आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
आंवला। पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। इस दौरान पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस को मौके से चार निर्मित, तीन अर्द्ध निर्मित तमंचे और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं।
सीओ नितिन कुमार ने बताया कि मनौना गांव के समीप बिसौली रोड पर ईंट-भट्टे के पास जंगल में संचालित शस्त्र फैक्टरी की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपी मोहल्ला गौसिया चौक निवासी आमिर, अरिफपुर नवादा बदायूं के वसीम व बदायूं के आकिल को पकड़ा गया है।
बताया कि आरोपी आमिर पर आर्म्स एक्ट सहित चार, वसीम व आकिल पर तीन-तीन मुकदमें दर्ज हैं। कुछ महीने पहले आरोपी आमिर को पुलिस ने दिनदहाड़े छात्रा के साथ तमंचे के बल पर छेड़खानी के आरोप में मुठभेड़ में पकड़ा था। जेल से छूटने के बाद आरोपी अवैध शस्त्र बनाने और सप्लाई करने लगा। सीओ ने बताया कि आरोपी जेल जा चुके हैं। इन पर गैंगस्टर सहित सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।