फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ill Disabled Elderly Man Pleads for Euthanasia in Bareilly

Bareilly News: बीमार दिव्यांग बुजुर्ग ने लगाई इच्छामृत्यु की गुहार, कहा- अब जिंदगी असहनीय हो गई

Mon, 25 May 2026 10:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 25 May 2026 10:50 PM IST
सार

बरेली में एक दिव्यांग बुजुर्ग ने अफसरों को ज्ञापन देकर इच्छामृत्यु की गुहार लगाई है। बुजुर्ग ने कहा कि वह बीमारियों के कारण शारीरिक, मानसिक और आर्थिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। उनकी जिंदगी असहनीय होती जा रही है। 

विज्ञापन
Ill Disabled Elderly Man Pleads for Euthanasia in Bareilly
पीड़ित बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गार्डन निवासी नीरज गुप्ता ने सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से सुनवाई न होने पर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। वह दिव्यांग होने के साथ ही काफी दिनों से बीमारियों से पीड़ित चल रहे हैं।

विज्ञापन


ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक, शारीरिक व आर्थिक पीड़ा सहन कर रहे हैं। उचित उपचार, सहायता व न्याय न मिलने के कारण जीवन कठित हो गया है। दैनिक जीवन के कार्य करने में भी अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। दाहिने पैर का पंजा कटा हुआ है, दाहिने कान से सुनाई नहीं देता तो आंखों की रोशनी भी कमजोर हो गई है। 
विज्ञापन


'जिंदगी अत्यंत असहनीय हो गई'
इसको लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से सहायता की मांग की लेकिन समस्या का उचित समाधान नहीं हो सका। लगातार पीड़ा के चलते जिंदगी अत्यंत असहनीय हो गई है। ऐसे में कष्टों को ध्यान में रखते हुए समस्या का उचित समाधान कराया जाए। आवश्यक सहायता एवं न्याय प्राप्त नहीं होता है, तो उसे इच्छा मृत्यु प्रदान किए जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आया था। उसकी सुनवाई एडीएम प्रशासन कर रही थी। इच्छा मृत्यु की जानकारी उनको नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed