फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IK Collection and Contractor XI in semi-finals

Bareilly News: आईके कलेक्शन और ठेकेदार इलेवन सेमीफाइनल में

Wed, 26 Feb 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
IK Collection and Contractor XI in semi-finals
बरेली। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट पांचवें सीजन के सातवें दिन मंगलवार को पहला और दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आईके कलेक्शन ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को व ठेकेदार इलेवन ने हल्द्वानी क्रिकेटर्स को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला आईके कलेक्शन बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली के बीच खेला गया। इसमें आईके कलेक्शन के कप्तान माजिद हसन खान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी कर फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 141 रन बनाए। इसमें अभिषेक द्विवेदी ने 42 गेंदों पर चार चौकों के साथ 41 रन, नितेश भारद्वाज ने 37 व संस्कार ने 16 रन रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आईके कलेक्शन के गेंदबाज दीपक आर्य ने चार और हिटर वन ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईके कलेक्शन के बल्लेबाजों ने तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसमें हिटर वन ने 30 गेंद में पांच चौके, दो छक्के की सहायता से 47 रन बनाए। पारस राज ने 41, शिव राठी ने 26 अभिषेक 20 रन बनाए। इसमें तीन विकेट लेने के साथ 47 रन बनाने वाले आईके कलेक्शन के हिटर वन को मैन आफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल हल्द्वानी क्रिकेटर्स बनाम ठेकेदार इलेवन के बीच खेला गया। इसमें ठेकेदार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। इसमें सुशील यदुवंशी ने 56, लक्ष्य मलिक ने 19, शुभम किर्थलिया ने 54, सनी ने 21 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने हल्द्वानी क्रिकेर्ट्स आरंभ में ही लड़खड़ा गए और 140 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। इसमें देवेंद्र कुमार 17, पारितोष राना 39, सौरभ रावत 19 व रक्षित दालकोटी ने 24 रन की पारी खेली। चार विकेट लेने वाले ठेकेदार इलेवन के गेंदबाज प्रवीण कुमार को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed