{"_id":"68e83291f1650c879f049294","slug":"igrs-ranking-bareilly-range-again-tops-the-state-bareilly-news-c-4-vns1074-742941-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस रैंकिंग : बरेली रेंज फिर सूबे में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस रैंकिंग : बरेली रेंज फिर सूबे में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी बोले- जनता की सेवा प्राथमिकता, कर्मचारियों को मिलेगा इनाम
बरेली। समाधान प्रणाली माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन ने सितंबर माह की जो रैंकिंग जारी की है, उसमें बरेली परिक्षेत्र अव्वल आया है। डीआईजी ने संबंधित पटल के कर्मियों को शाबासी दी है। उत्कृष्ट टीम को पुरस्कार भी मिलेगा।
आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज ने सितंबर 2025 में एक बार फिर झंडा गाढ़ा है। परिक्षेत्र के जिलों में पीलीभीत ने प्रथम स्थान लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। बदायूं ने 25वां, बरेली ने 56वां, शाहजहांपुर ने 52वां स्थान हासिल किया। यह रैंकिंग इसका प्रमाण है कि बरेली परिक्षेत्र के पुलिसकर्मी जनता की समस्याओं के निस्तारण में कितने तत्पर और सक्षम हैं।
डीआईजी ने बताया कि इस उपलब्धि पर रेंज कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी दरोगा शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और सिपाही सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जिन जिलों या थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उनके कार्यों की विशेष समीक्षा की जाएगी ताकि उनकी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
मंडल के ये थाने रहे अव्वल
बरेली के सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, शाही, देवरनियां, भोजीपुरा, भमोरा, शीशगढ़, सिरौली और कैंट थाना प्रथम स्थान पर रहे। पीलीभीत के हजारा, न्यूरिया, गजरौला, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, अमरिया, सुनगढ़ी, सेहरामऊ उत्तरी, घुंघचाई, बीसलपुर, बिलसंडा, दियूरिया कलां अव्वल, बदायूं के कुवरगांव, फैजगंज बेहटा, वजीरगंज, बिसौली, उसैहत, हजरतपुर, जरीफनगर, बिनावर, मुजरिया और शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन, बंडा, मिर्जापुर, सदर बाजार, खुदागंज थाने ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया।