फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ignu

स्किल डेवलपमेंट कराएगा इग्नू

Fri, 14 Aug 2015 01:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 14 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
बरेली। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय का समझौता भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के साथ हो गया है। अब इग्नू रोजगारपरक नए कोर्स शुरू कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित भी करेगा। इग्नू के मुख्य सेंटर पर दिल्ली में प्लेसमेंट सेल की भी स्थापना की गई है। यहां के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सेल के जरिए नौकरी मिलने की भी संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज इग्नू स्टडी सेंटर पर लखनऊ से आए उपनिदेशक अश्विनी कुमार ने इग्नू की भावी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने इग्नू के बीएड में होने वाले बदलाव की भी चर्चा की। इसके अलावा कहा कि विद्यार्थी प्लेसमेंट सर्विसेज वेब लिंक के माध्यम से बायोडाटा कैंपस प्लेसमेंट सेल को भेज सकते हैं। इसके लिए इग्नू के विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थी इग्नू में अब सभी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे। फार्म लेने और जमा करने के लिए सेंटर पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

-----------

बीटेक करने वाले भी कर सकेंगे बीएड
बरेली। इग्नू अब न्यूनतम दो साल का अनुभव प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बीएड नहीं कराएगा। अब वह ट्रेंड शिक्षकों को बीएड करने का मौका देगा। यानी, जो शिक्षक एनसीटीई से मान्यता प्राप्त टीसर्च एजूकेशन प्रोग्राम से टीचिंग कोर्स कर चुके हैं, या प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें ही बीएड कराएगा। उपनिदेशक अश्विनी कुमार ने बताया कि इग्नू में इस बार बीएड करने के लिए दो साल के अनुभव प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का सर्टिफिकेट लगाना होगा। इसका अर्थ है कि शिक्षक बन चुके अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता बढ़ाने के लिए ही बीएड करने का मौका इग्नू देगा। प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों के पास अगर कोई टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का सर्टिफिकेट नहीं होगा तो वे इग्नू से बीएड नहीं कर पाएंगे। उपनिदेशक ने बताया कि बीएड कोर्स में बदलाव यह भी हुआ है कि  बीटेक कर चुके अभ्यर्थी भी इग्नू से बीएड कर सकेंगे। इसके लिए बीटेक में 55 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले ही अर्ह होंगे। बीएड में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। 20 सितंबर को बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके बाद दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

सेंट्रल जेल में हुआ इग्नू का प्रोत्साहन शिविर
बरेली। सेंट्रल जेल में इग्नू का प्रोत्साहन शिविर आयोजित किया गया। इसमें उपनिदेशक डॉ. अश्विनी कुमार ने इग्नू के विद्यार्थियों की समस्याएं जानीं और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि बनारस की जेल के एक कैदी अजीत कुमार ने पर्यटन अध्ययन डिप्लोमा में पहला स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय की ओर से उसे गोल्ड मेडल दिया गया। इस दौरान कैदियों ने कई नए डिप्लोमा कोर्स शुरू कराने की मांग की। कैदियों ने उनसे डिप्लोमा इन फंक्शन इंग्लिश शुरू करने के लिए कहा है, ताकि वह अंग्रेजी में अच्छी पकड़ बना सकें और बाहर जाकर अच्छी नौकरी हासिल कर सकें। इस मौके पर समन्वयक एसपी दुबे, बरेली कॉलेज इग्नू स्टडी सेंटर डॉ. कमल कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed