{"_id":"68547a21253b5c171a0e4b15","slug":"ignou-is-starting-three-certificate-and-one-diploma-courses-from-july-bareilly-news-c-4-lko1064-665704-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जुलाई से इग्नू शुरू कर रहा तीन सर्टिफिकेट व एक डिप्लोमा कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जुलाई से इग्नू शुरू कर रहा तीन सर्टिफिकेट व एक डिप्लोमा कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पर्यटन और होटल प्रबंधन के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय और मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान (एमकेआईटीएम) के बीच 24 अप्रैल 2025 को हुए समझौते के बाद जुलाई सत्र से एक डिप्लोमा कोर्स और तीन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो रहे हैं।
इनमें सर्टिफिकेट इन फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, सर्टिफिकेट इन हाउसकीपिंग ऑपरेशन, और सर्टिफिकेट इन फूड एंड बेवरेज सर्विस ऑपरेशन शामिल हैं। इसके साथ ही डिप्लोमा कोर्स के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल ऑपरेशन भी शुरू किया जाएगा।
बरेली कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि सर्टिफिकेट कोर्स में दो महीने की थ्योरी क्लास के बाद चार महीने की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग होगी, जबकि डिप्लोमा कोर्स में चार महीने की थ्योरी क्लास के बाद आठ महीने की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग शामिल है।
विज्ञापन
इसमें पंजीकरण शुल्क 400 रुपये प्रति पाठ्यक्रम निर्धारित है। छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स का शुल्क तीन हजार रुपये है। वहीं, एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्स के लिए नौ हजार रुपये शुल्क देना होगा। संवाद