{"_id":"6611bc7560a0c0d73406b805","slug":"ignoring-the-issue-of-money-gave-clean-chit-to-inspector-bareilly-news-c-4-bly1015-377193-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: थाने में 500-500 के नोट गिनते दरोगा के वीडियो की जांच पूरी, इंस्पेक्टर ने दी क्लीनचिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: थाने में 500-500 के नोट गिनते दरोगा के वीडियो की जांच पूरी, इंस्पेक्टर ने दी क्लीनचिट
Sun, 07 Apr 2024 01:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:14 PM IST
सार
इज्जतनगर थाने में 500 रुपये के नोटों की गड्डी को गिनते दरोगा का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की जांच एक ही दिन में पूरी कर ली गई। इंस्पेक्टर ने दरोगा का क्लीनचिट दी है।
विज्ञापन
थाने में रुपये गिनते दरोगा का वीडियो हुआ था वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाने में वायरल वीडियो की जांच एक ही दिन में पूरी कर ली गई। इंस्पेक्टर ने दरोगा को क्लीनचिट दे दी है। हालांकि, रुपये किस प्रयोजन से गिनकर दिए गए, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर इज्जतनगर थाने में 500 रुपये के नोटों की गड्डी को गिनते दरोगा का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सादा कपड़ों में खड़े दरोगा नोट गिन रहे हैं और उनके पास सफेद कुर्ता पाजामा पहने एक व्यक्ति खड़ा है। नोट भी इज्जतनगर थाना प्रभारी के कक्ष के पास कंप्यूटर कक्ष में गिने जा रहे थे। इस मामले में इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने जांच पूरी करके रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी।
विज्ञापन
सत्य साईं बिल्डर्स पर आयकर छापा: पांच कारों में ले जाए गए दस्तावेज... नकदी जब्त, कई नामी बिल्डर भी रडार पर
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक बहेड़ी थाने से दरोगा यहां एक मामले की प्रगति आख्या लेने आए थे। इज्जतनगर के बिहारमान नगला निवासी दूसरे समुदाय का व्यक्ति दरोगा का परिचित था। दरोगा ने वाहन न होने की स्थिति में उसे बाइक लेकर इज्जतनगर स्टेशन बुला लिया था। उस व्यक्ति के भी इंस्पेक्टर ने बयान दर्ज किए।
उसने बताया कि दरोगा ने यह रुपये अपनी जेब से निकालकर कंप्यूटर कक्ष में ही किसी सिपाही को दिए थे। जांच में स्पष्ट किया गया है कि वीडियो से घूस लेने की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन