{"_id":"739f9592a1cd0bb4f6de921000b3b3fe","slug":"ig-office-manipulating-the-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी आफिस के पास छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी आफिस के पास छात्रा से छेड़छाड़
बरेली
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंट के सदर बाजार की रहने वाली आठवीं की छात्रा शहर के निजी स्कूल में पढ़ती है। यह छात्रा बृहस्पतिवार सुबह साढे़ आठ बजे स्कूल आ रही थी। तभी आईजी आफिस के सामने बाइक सवार दो शोहदों ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर शोहदे भाग गए। छात्रा ने बताया कि बाइक पर पीछे नंबर प्लेट पर गोल्डन कलर से हम तुम लिखा था। छात्रा परिजनों से बात कर घटना की शिकायत पुलिस से करने की बात कहकर घर चली गई।
विज्ञापन