{"_id":"654e9a77de0608984f07df29","slug":"ig-got-the-report-done-police-sent-saddams-partner-after-giving-him-tea-bareilly-news-c-4-bly1015-285109-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने सद्दाम के पार्टनर को थाने में चाय पिलाकर भेजा, आईजी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने सद्दाम के पार्टनर को थाने में चाय पिलाकर भेजा, आईजी ने दिए जांच के आदेश
Sat, 11 Nov 2023 04:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 04:15 PM IST
विज्ञापन
बारादरी थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के बारादरी थाने में सद्दाम के पार्टनर बरातघर मालिक के खिलाफ एक व्यक्ति ने अपनी जमीन कब्जाने और सद्दाम के नाम पर धमकाने की रिपोर्ट कराई थी। बारादरी थाना प्रभारी को लेकर ट्वीट किया गया है कि उन्होंने आरोपी बरातघर मालिक व उसके मैनेजर को थाने में चाय पिलाकर भेज दिया। आईजी ने थाना प्रभारी की भूमिका की जांच के आदेश एसएसपी को दिए हैं।
विज्ञापन
अतीक-अशरफ की हत्या के बाद अशरफ का साला सद्दाम बदायूं जेल में बंद है। करीब तीन साल बरेली में रहे सद्दाम ने यहां अशरफ की काली कमाई ठिकाने लगाने का काम किया। उसने यहां कुछ लोगों से दोस्ती गांठकर उन्हें भी कमाई कराई। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद भी ऐसे तमाम लोगों के नाम सामने आए थे। तब पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य न होने से वह बच गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: लक्ष्मी पूजन के दिन नवजात बिटिया को सड़क किनारे छोड़ गया निर्मोही, किसान ने बचाई जान
विज्ञापन
इधर, बीते दिनों सुभाषनगर के काशीनाथ ने फहम लॉन बरातघर के मालिक आरिफ समेत छह लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में आईजी के आदेश से जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरिफ पर अतीक और सद्दाम के नाम पर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप है।
लेकिन विवेचना से पहले ही बारादरी थाने में आरोपियों की आवभगत शुरू होने को लेकर ट्वीट किया गया है। इसमें सबूत के तौर पर थाने के सीसीटीवी कैमरे चेक कराने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी अमित पांडेय का कहना है कि आरिफ व उसके साथी पहले भी थाने में इसी तरह आते जाते रहे हैं। वह आरोपी साबित होगा तो कार्रवाई की जाएगी। मामले में आईजी डॉ. राकेश सिंह ने जांच का आदेश दिया है।