{"_id":"666cdfcc1b17767e760f2726","slug":"iffco-will-provide-employment-to-50-farmers-on-tuesday-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103516-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंगलवार को 50 किसानों को रोजगार देगा इफको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंगलवार को 50 किसानों को रोजगार देगा इफको
विज्ञापन
किसानों से मिलते सांसद नीरज मौर्य। साथ में अन्य। संवाद
आंवला। कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगों को आखिरकार मान लिया गया है। अब मंगलवार को इफको प्रबंधन 50 किसानों को रोजगार देने की तैयारी में है।
दरअसल, शुक्रवार को एसडीएम नहने राम की मौजूदगी में भाकियू नेता चौधरी शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों की इफको के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि मंगलवार को वादे के अनुसार किसानों को इफको रोजगार प्रदान करेगा। तय शर्त के अनुसार सभी 282 किसानों को 50-50 के क्रम में 15 जुलाई तक रोजगार प्रदान किया जाएगा।
चौधरी शिशुपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्होंने 50 किसानों की सूची एसडीएम को सौंपी थी। बृहस्पतिवार को जब किसान इफको गेट पर पहुंचे तो उन्हें जाॅब कार्ड नहीं दिया गया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शन को समाप्त किया गया। इस दौरान महाराज सिंह, पंकज शर्मा, ऊदल वर्मा, इफको की ओर से सत्यमूर्ति, उज्ज्वल कुमार व आरपी सिंह मौजूद रहे। संवाद