फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IFFCO left DRM without listening to people

Bareilly News: लोगों की बिना बात सुने डीआरएम चले गए इफको

Mon, 16 Dec 2024 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
IFFCO left DRM without listening to people
बिशारतगंज। इफको यार्ड जाते समय बिशारतगंज रेलवे स्टेशन से होकर गुजरे डीआरएम मुरादाबाद राज कुमार सिंह रेलवे स्टेशन से जुड़ी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देने पहुंचे कस्बा वासियों से बिना मिले इफको चले गए। डीआरएम के इस रवैये से लोगों को निराश लौटना पड़ा। कइयों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डीआरएम यहां पहुंचें। डीआरएम को इफको खाद फैक्टरी के यार्ड में निरीक्षण को जाना था। डीआरएम के आने की सूचना पर स्टेशन से जुड़ी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देने के लिए पूर्व चेयरमैन सूरज पाल मौर्य, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप मित्तल, रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य नानकराम सागर आदि पहुंचे, लेकिन डीआरएम स्टेशन पर पहुंचते ही इफ्को के लिए रवाना हो गए। रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य नानकराम सागर व व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक इंद्र कुमार झा को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed