फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you take a vehicle on foot to go shopping for Holi, you will be caught

होली की खरीदारी करने पैदल जाएं, वाहन लेकर गए तो फंस जाएंगेे

Sun, 23 Feb 2020 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
If you take a vehicle on foot to go shopping for Holi, you will be caught
रविवार को भीड़ के चलते लोगों का पैदल निकलना तक दूभर रह। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

बरेली में रविवार को जिला अस्पताल रोड पर घंटों लगा जाम

विज्ञापन
बरेली। होली की खरीदारी के लिए बड़ा बाजार में भीड़ उड़ने लगी है। भीड़ के चलते यहां यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। टेेंपो, ई-रिक्शा तो पहले ही बाजार में निकलना दूभर किए हैं, अब नो एंट्री तोड़कर घुसने वाले वाहन मुसीबत बन रहे हैं। रही सही कसर सड़क पर लगने वाले ठेले-खोमचे वालों ने पूरी कर दी है। रविवार को भी नो एंट्री के बावजूद टेंपो और ई-रिक्शा यहां दौड़ते रहे। इससे मुख्य बाजार ही नहीं बल्कि जिला अस्पताल रोड पर भी घंटों जाम रहा। अस्पताल आने-जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।

रविवार को कॉलेजों-दफ्तरों की छुट्टियां होने के चलते मुख्य बाजार में सभी वाहनों की नो एंट्री थी, लेकिन खरीदारों की भीड़ उमड़ी तो व्यवस्था लड़खड़ाती नजर आई। सुबह से ही टेंपो और ई-रिक्शा कोतवाली से घंटाघर तक दौड़ते रहे। पंजाबी मार्केट से ही यहां सड़क किनारे फड़ और ठेले लगना शुरू हो जाते हैं। जिला अस्पताल के बाहर सवारियां बिठाने के लिए टेंपो और ई-रिक्शा वालों ने अवैध स्टैंड भी बना रखा है। इसके चलते यहां रविवार को कई घंटों तक जाम लगा रहा। एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रहीं। कुतुबखाना मंडी के बाहर फल आदि के ठेले भी आधे से ज्यादा रास्ता घेर लेते हैं। अव्यवस्थाओं के चलते होली की खरीदारी करने पहुंची पब्लिक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed