{"_id":"5e52d2138ebc3ef40065af3c","slug":"if-you-take-a-contract-for-a-parking-stand-you-will-lose-your-life-bareilly-news-bly3971071144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग स्टैंड का ठेका लिया तो जान से हाथ धो बैठोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग स्टैंड का ठेका लिया तो जान से हाथ धो बैठोगे
विज्ञापन
बरेली जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जंक्शन के पार्किंग ठेकेदार ने नए ठेकेदार को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। बरेली जंक्शन पर पार्किंग स्टैंड का टेंडर इस बार दूसरे व्यक्ति के नाम निकला तो मौजूदा ठेकेदार ने उसे धमका दिया। कहा- अघर उसने ठेका लिया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी निवासी बृजेश सक्सेना ने बताया कि बरेली जंक्शन पर पार्किंग के मौजूदा ठेका की अवधि खत्म होने वाली है। इसका संचालक फिलहाल कैंट के गांव चौबारी का सौरभ सिंह करता है। 31 जनवरी को इस पार्किंग ठेके के रेलवे ने टेंडर निकाले। टेंडर बृजेश की फर्म मेसर्स सक्सेना एसोसिएट्स के नाम निकला। दूसरे स्थान पर भानू प्रताप और तीसरे पर आयु सिंह की फर्म रही। आरोप है कि टेंडर होने के बाद से सौरभ सिंह बृजेश को लगातार धमका रहा है। बृहस्पतिवार रात उनकी अनुपस्थिति में सौरभ सिंह अपने साथी राजू शर्मा को लेकर उनके घर पहुंचा और उनकी पत्नी तथा परिवार के अन्य लोगों से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।