{"_id":"69c2e9dd9352b8e807090aec","slug":"if-you-have-a-problem-complain-and-the-police-will-help-you-bareilly-news-c-4-1-bly1039-850596-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समस्या होने पर करें शिकायत, पुलिस करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समस्या होने पर करें शिकायत, पुलिस करेगी मदद
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के अनुविश डिग्री कॉलेज स्थित पिंक बूथ पर महिला सशक्तीकरण को लेकर पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, आईपीएस अंजना दहिया, प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर और उप निरीक्षक नीतू गौतम मौजूद रहे। अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए तैयार है।
बैठक में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उन्हें आत्मरक्षा व जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने अपने सवाल भी रखे, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया। संवाद
-- -- --
महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक
भुता। पुलिस क्षेत्राधिकारी फरीदपुर ने थाना भुता के कुआंडांडा चौकी के पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्र अधिकारी संदीप सिंह, थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कुआंडांडा पुलिस चौकी पर गोष्ठी आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया, मिशन शक्ति अभियान राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा और स्वाबलंबन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों के अलावा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार के अत्याचार के खिलाफ चुप न रहकर आवाज उठानी चाहिए ताकि समय रहते हुए घटनाओं को रोका जा सके। संवाद