फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you get wet in color during the day, rain will soak in the evening

दिन में रंग से होंगे सराबोर तो शाम को भिगोएगी बारिश

Mon, 09 Mar 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
If you get wet in color during the day, rain will soak in the evening
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने चार दिनों में करीब 50 एमएम बारिश की जताई है आशंका

विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गुनगुनी धूप का लुत्फ ले रहे लोगों पर जल्द आफत की बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। जारी अलर्ट के मुताबिक मंगलवार यानी होली पर दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रहेगी। शाम को बारिश शुरू होने के बाद करीब चार दिनों तक सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कृषि विभाग के अफ सरों और किसानों को जरूरी एहतियात के निर्देश दिए हैं।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बारिश के बाद हवाओं की दिशा पूर्व दक्षिण पूर्व दर्ज की जा रही है। ऐसे में बादलों का जमावड़ा खत्म होने से चटख धूप ने पिछले दिनों हुई बारिश की ठंड को काफी हद तक दूर कर दिया है। वहीं, मंगलवार से फिर मौसम में बदलाव का अंदेशा है। बताया कि दिन भर हल्की धूप और बादलों के छाने का दौर जारी रहेगा। शाम को मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। रात में बारिश शुरू हो जाएगी जो करीब चार दिनों तक जारी रहेगी। बारिश से किसानों को काफी नुकसान होगा। पिछले दिनों हुई 35 एमएम बारिश के बाद फिर 50 एमएम की बारिश होने से कृषि को काफी नुकसान होगा। ऐसे में कृषि विभाग के अफसर और किसानों को अभी से जरूरी एहतियात कर लें। ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल दें सूचना

जिला कृषि अधिक ारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि बारिश और ओला से गेहूं, मटर, मसूर, सरसों, आलू, शिमला मिर्च आदि बीमा योजना से आच्छादित फसलों में अगर कोई क्षति हुई है या होती है तो किसान 72 घंटे में हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। किसान बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002091415 और प्रदेश स्तर पर सभी बीमा कंपनियों के संयुक्त टोल फ्री नंबर 1800120909090 पर सूचना दें। साथ ही, केसीसी जारी करने वाली बैंक और राजस्व विभाग के अफसरों के समक्ष अपना दावा और लिखित आवेदन प्रस्तुत करें। ताकि क्षेत्र का संयुक्त सर्वेक्षण कराकर क्षति पूर्ति के लिए दस्तावेज बैंक को दिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed