फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you commit a mistake then definitely repent: Kathavyas Pandit Sushil Mishra

गलती हो जाए तो प्रायश्चित जरूर करें : कथाव्यास पं. सुशील मिश्र

Tue, 26 Nov 2024 07:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
If you commit a mistake then definitely repent: Kathavyas Pandit Sushil Mishra
आंवला। कथा व्यास पं. सुशील मिश्र-संवाद
आंवला। शिव पार्वती मंदिर महाराज वाली गली पक्का कटरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन प्रयागराज से आए कथा व्यास पं. सुशील मिश्र ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं, लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया। कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है।
विज्ञापन

इस दौरान हरिकिशन अग्रवाल, सभासद सपना अग्रवाल, संजय अग्रवाल बौटी, राजेश सक्सेना आदि ने सहयोग प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed