फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you come to Tehsil, bring water with you to drink.

Bareilly News: तहसील आएं तो पीने के लिए पानी साथ लाएं

Sun, 26 May 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
If you come to Tehsil, bring water with you to drink.
आंवला। इस बार गर्मी सितम ढा रही है। पिछले कई दिनों से दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक है। इस भीषण गर्मी में तहसील आने वाले फरियादी पीने के पानी के लिए परेशान हैं। परिसर में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां लगे हैंडपंपों से दूषित पानी आ रहा है। वाटर कूलर खराब पड़े हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

तहसील में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा लोग आते हैं। इनमें अपनी फरियाद लेकर आने वालों के साथ अधिवक्ता और यहां काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। यहां आने वालों की प्यास बुझाने के लिए नगर पालिका की ओर से ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है मगर, पिछले कई दिनों से इसका कनेक्शन कटा हुआ है। इस वजह से टंकियों से पानी नहीं आ रहा।
विज्ञापन

भूलेख कार्यालय के सामने एकमात्र हैंडपंप लगा जरूर है मगर इससे दूषित पानी आने की वजह से इसका उपयोग भी नहीं होता। इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को होती है। तहसील में नियमित आने वाले लोग बोतल में पानी साथ लाने के लिए मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान न होने को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम से मिलने पहुंचे अधिवक्ता
शनिवार को इस मुद्दे को लेकर अधिवक्ता एसडीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था न होने से बड़ी संख्या में लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसको देखते हुए यहां पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ता है। भूलेख कार्यालय के सामने लगे हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है। कई बार लोग प्यास से बेहाल होकर इसी हैंडपंप से पानी पीने के लिए मजबूर हो जाते हैं। - मनोज कुमार सिंह, अधिवक्ता

तहसील में लंबे समय से यह समस्या है। कई बाद अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को रखा भी गया। अब तक समाधान नहीं हुआ। लोग बोतलबंद पानी खरीदकर पीने के लिए मजबूर हैं। - रामदुलार मौर्य, अधिवक्ता
वर्जन:
इस संबंध में नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करा दी जाएगी। - नहनेराम, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed