फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you come from outside and commit a crime in the state, you will have to face the consequences: Brajesh

बाहर से आकर प्रदेश में की वारदात तो भुगतना होगा अंजाम : ब्रजेश

Mon, 22 Sep 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
If you come from outside and commit a crime in the state, you will have to face the consequences: Brajesh
बरेली। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को अमर उजाला कार्यालय आए। खास बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है। बाहर से आकर प्रदेश में वारदात करने वालों को अंजाम भुगतना होगा। बरेली में जिन्होंने घटना की, उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासन में अपराधी पलते थे। फिर भाजपा सरकार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई हुई। प्रदेश में अब कोई भी माफिया गिरोह सक्रिय नहीं है। अन्य राज्यों के जो बदमाश यहां वर्चस्व के लिए आ रहे थे, उनका नेटवर्क ध्वस्त किया है। महिला एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगा है। कई अपराधियों को आजीवन कारावास तो कुछ को मृत्यदंड मिला है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में गुंडे-माफिया व्यापारियों से वसूली करते थे। प्लाॅट, मकान, दुकान पर कब्जा करते थे। बहू-बेटियों की इज्जत खतरे में डालते थे। मुजफ्फरनगर के दंगे लोग अभी भूले नहीं हैं। अब देश-प्रदेश में ऐसी सरकार है, जिसकी चर्चा दुनिया कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडी गठबंधन की नीति तुष्टीकरण, चुनाव
जीते तो तारीफ, हार पर उठाते हैं अंगुली
डिप्टी सीएम ने वोट चोरी का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा। कहा कि कोई दिक्कत है तो चुनाव आयोग में लिखित शिकायत क्यों नहीं कर रहे। कर्नाटक में चुनाव जीते तो तारीफ की, हार पर सांविधानिक संस्था पर अंगुली उठाते हैं। चेहरा चमकाने जैसी बातों की असलियत जनता समझती है। कांग्रेस को देश में कई दशक तक जनता ने सेवा का मौका दिया, पर गरीबी नहीं हटी। हमारी सरकार में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे। जनता को पक्के मकान, शौचालय, बिजली और गैस के कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

तीन सौ बेड अस्पताल में जल्द मिलेंगी
सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल की सेवाएं
डिप्टी सीएम ने कहा कि तीन सौ बेड अस्पताल के उच्चीकरण की प्रक्रिया चल रही है। कुछ ही दिनों में यहां सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी के लिए सवाल पर कहा कि वर्ष 2017 से पहले कुछ ही मेडिकल कॉलेज थे। लिहाजा, डॉक्टर भी कम थे। अब प्रधानमंत्री की मंशानुसार वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज हैं। चार दिन पहले अमेठी में मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ है। मेडिकल कॉलेजों से जब विद्यार्थी पढ़कर निकलेंगे तो प्रदेश में चिकित्सकों की कमी नहीं रहेगी।
किसान को कर्ज से मिली मुक्ति, बढ़ा सम्मान
बरेली। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में नमो मैराथन का आगाज करते हुए कहा कि देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है। किसान को खाद-बीज के लिए साहूकारों से कर्ज नहीं लेना पड़ रहा है। दो-चार हजार रुपये कर्ज देकर साहूकार किसानों की जमीन कब्जा लेते थे। पीएम मोदी ने छह हजार रुपये सम्मान निधि देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है। चार करोड़ लोगों को पक्के मकान मिले हैं।

उन्होंने कहा कि युवा भारत की रीढ़ हैं। पीएम मोदी का पूरा जीवन गरीबी में बीता। इसलिए गरीब की पीड़ा को मोदी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने से लेकर बीमार मां की दवाई के लिए संघर्ष करने वाला बालक एक दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री बनेगा, किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। यह भाजपा और भारत के लोकतंत्र में ही संभव है। कृषि से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक देश आगे बढ़ रहा है। पहले देश की सीमा पर हमले होते थे। आज देश के दुश्मनों को निपटाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed