फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If trains and flights increase, development will gain momentum.If trains and flights increase, development will gain momentum.

Bareilly News: ट्रेनें और उड़ानें बढ़ें तो मिले विकास को रफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
If trains and flights increase, development will gain momentum.If trains and flights increase, development will gain momentum.
बरेली। दिल्ली-लखनऊ के बीच स्थित बरेली को उत्तराखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है। रेलवे और हवाई कनेक्टविटी में सुधार को लेकर जिले के लोगों को इस बार के आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। गाजियाबाद-लखनऊ फोर लाइन रेल परियोजना के लिए बजट मिलने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे पहले ही पूरा हो चुका है। इसके तहत जिले में कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, लेकिन बजट नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत-मैलानी-सीतापुर और बरेली-भोजीपुरा-लालकुआं रेलवे लाइन के दोहरीकरण के सर्वे को भी मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन बजट न होने से यह परियोजना भी आगे नहीं बढ़ पा रही। बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद रेल लाइन का भी दोहरीकरण बजट के अभाव में अटका हुआ है। इन परियोजनाओं पर गति शक्ति योजना के तहत काम होना है। बरेली से दक्षिण भारत के लिए ट्रेन और बरेली से दिल्ली, लखनऊ, नवी मुंबई, कुशीनगर के लिए उड़ानों की भी दरकार है। लोग इस बार के बजट में इस दिशा में भी घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद और बरेली-सीतापुर नेशनल हाईवे को फोर से सिक्सलेन किया जाना है, लेकिन बजट जारी न होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। इस बार के बजट में घोषणा की उम्मीद है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जिले के विकास को गति मिलेगी। जानकारों का कहना है कि 2026-27 के बजट पर केंद्र और राज्य सरकार की गति शक्ति योजना की छाप दिख सकती है। अगर ऐसा होता है तो सबसे ज्यादा लाभ बरेली के लिए ही होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



रेल परियोजनाओं के लिए बजट की दरकार
वर्ष 2026-27 के बजट में रेलवे की परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी किए जाने की उम्मीद है। यहां रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी का अभाव है। दिल्ली, लखनऊ के लिए उड़ानें नहीं हैं। दक्षिण भारत के लिए ट्रेन की भी दरकार है। - शरद प्रताप सिंह, सदस्य, मंडलीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति

बरेली में हवाई कनेक्टिविटी के नाम पर केवल मुंबई और बंगलूरू के लिए उड़ानें हैं। दक्षिण भारत के लिए ट्रेन नहीं है। मुंबई के लिए सप्ताह में एक ही दिन ट्रेन है। दक्षिण भारत के लिए ट्रेन शुरू करने के साथ ही उड़ानों की संख्या बढ़ाए जाने की उम्मीद है। - महेश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed