फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If there is a favorable atmosphere, the residents of the city will get wet for four days

Bareilly News: अनुकूल माहौल बना तो चार दिन तक भीगेंगे शहरवासी

Sat, 18 Mar 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
If there is a favorable atmosphere, the residents of the city will get wet for four days
बरेली। गर्मी से परेशान हो रहे शहरवासियों को अब अगले चार दिन तक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अनुकूल माहौल बनने पर अच्छी बारिश हो सकती है। तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई है। शुक्रवार को दिन भर धूप और बादल के बीच लुकाछिपी का सिलसिला जारी रहा। तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़का।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार देर रात शहर पर पश्चिम विक्षोभ हावी हो जाएगा। इससे पहाड़ों के बादल पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा के चलते शहर में प्रवेश करेंगे। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर वे अच्छी बारिश कर सकते हैं। पूर्वानुमान के अनुसार करीब चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इधर, शुक्रवार को सुबह धूप निकली पर दोपहर में फिर हल्के बादल मंडराने लगे। शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र होन की वजह से बारिश का माहौल नहीं बन सका। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


-

मौसम इनपुट

अधिकतम 29.1

न्यूनतम 15.3

पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। अनुकूल माहौल बनने पर बारिश होगी।

सूर्योदय : 6:20 बजे

सूर्यास्त : 6:21 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed