फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the Brahmin gods agree, then understand that the BSP candidate wins on the reserved seats.

ब्राह्मण देवता रीझे तो समझो सुरक्षित सीटों पर बसपा उम्मीदवार जीते

Sat, 11 Dec 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
If the Brahmin gods agree, then understand that the BSP candidate wins on the reserved seats.
Neta Ji - फोटो : iStock
मंडल की सुरक्षित सीटों पर बसपा की ब्राह्मण वोटों पर नजर, 13 दिसंबर को समीकरण साधने आएंगे राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा
विज्ञापन

पुवायां में आयोजित सभा में फरीदपुर, पूरनपुर और बिसौली के कार्यकर्ता भी होंगे शामिल
बरेली। भाजपा और सपा से इतर बसपा खामोशी से अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले के हिसाब से राजनीतिक समीकरण सेट करने पर काम शुरू कर दिया गया है। बरेली मंडल में चारों सुरक्षित सीटों को परंपरागत मतदाताओं के साथ ब्राह्मण वोटों के दम पर निकालने की तैयारी है। पुवायां में 13 दिसंबर को इन चारों क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की सभा होने जा रही है जिसमें राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश आनंद रणनीति के मुताबिक माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।
मंडल में फिलहाल बरेली की फरीदपुर, शाहजहांपुर की पुवायां, पीलीभीत की पूरनपुर और बदायूं की बीसलपुर विधानसभा सीट सुरक्षित है। फरीदपुर सीट दो बार, पुवायां उपचुनाव में एक बार और बिसौली भी एक बार बसपा के खाते में रही है। पीलीभीत की पूरनपुर सीट हाल ही में आरक्षित हुई है और एक बार भी बसपा वहां एक बार भी खाता नहीं खोल सकी है। इन चारों सुरक्षित सीटों पर बसपा अपने परंपरागत वोटरों के के साथ ब्राह्मण मतदाताओं के आशीर्वाद से जीत हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन

इसी रणनीति के तहत 13 दिसंबर को पुवायां के रामलीला मैदान में बड़ी सभा आयोजित की गई है। इसमें चारों सुरक्षित सीट के मतदाता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इन सुरक्षित सीटों पर बसपा अपने परंपरागत वोटरों के साथ ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश करेगी। हाईकमान का मानना है अगर पार्टी ब्राह्मणों को रिझाने में कामयाब रही तो इन सीटों पर पार्टी का चुनावी गणित काफी मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां में सभा की रूपरेखा तय हो चुकी है। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र होंगे। बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश आनंद को भी बुलाने की भी तैयारी है। इनके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन, बरेली एवं मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी नगीना सांसद गिरीश चंद्र और पूर्व सांसद नकुल दुबे भी मौजूद रहेंगे।
पहले फरीदपुर में होना था कार्यक्रम
बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की यह सभा पहले फरीदपुर में होनी थी। इसके लिए करीब सप्ताह भर से जोरशोर से तैयारियां चल रही थीं। फरीदपुर में कई बैठकें भी हो चुकी थीं लेकिन अब यह सभा पुवायां में आयोजित की जा रही है। बुधवार को बसपा नेताओं ने इसको लेकर पुवायां में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंथन भी किया है।
चुनाव से पहले पार्टी में बढ़ने लगी ब्राह्मण पदाधिकारियों की संख्या
बसपा ने संगठन में भी बदलाव और विस्तार शुरू कर दिया है। महानगर संगठन में जातिगत समीकरणों को साधते हुए डॉ. विकास पांडेय को उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश वाल्मीकि को महासचिव, राजीव गंगवार को संगठन सचिव और सलीम खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही चार विधानसभा क्षेत्रों में सचिव और अध्यक्षों में भी बदलाव किया गया है। भोजीपुरा में अजय सागर को अध्यक्ष और पंडित भूपेंद्र शर्मा को जिला सचिव बनाया है। फरीदपुर में बीआर जयंत को अध्यक्ष और पत्तराखन लाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बिथरी में अरविंद कुमार वाल्मीकि अध्यक्ष और श्याम सिंह सागर व गुरवचन लाल पटेल को सचिव बनाया है। इसी तरह कैंट में वेदप्रकाश मिंटू को अध्यक्ष और विजय कुमार आनंद व संघप्रिय गौतम को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
फिलहाल चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा
मंडल की इन चारों सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है। पुवायां में चेतराम, फरीदपुर में प्रो. श्यामबिहारी लाल, पुवायां में पंडित राधाकृष्ण और पूरनपुर में बाबूराम पासवान विधायक हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बिल्सी सीट पर बसपा दूसरे नंबर और बाकी तीनों सीटों पर तीसरे नंबर पर रही थी।

2017 का आंकड़ा
पुवायां
भाजपा : चेतराम : 126635
सपा : शकुंतला देवी : 54218
बसपा : गुरवचन लाल : 38797
फरीदपुर
भाजपा : प्रो. श्याम बिहारी लाल : 83656
सपा : डॉ. सियाराम सागर : 58935
बसपा : विजयपाल सिंह : 37680
बिल्सी
भाजपा : पंडित राधाकृष्ण : 82070
बसपा : मुसर्रत अली बिट्टन : 55091
सपा : विमल कृष्ण अग्रवाल : 50848
पूरनपुर
भाजपा : बाबूराम पासवान : 128493
सपा : पीतमराम : 89251
बसपा : कमल किशोर अरविंद : 20139
मंडल की चारों सुरक्षित विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की 13 दिसंबर को पुवायां में सभा बुलाई गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - गिरीश चंद्र जाटव, मुख्य सेक्टर प्रभारी, बरेली एवं मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed