फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If taxes are paid in full, facilities should also be available

टैक्स पूरा भरते हैं तो सुविधाएं भी मिलनीम चाहिए

Sun, 09 Aug 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
If taxes are paid in full, facilities should also be available
भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक में हिस्सा लेते उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक में बोले उद्यमी

विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यमियों को सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। बिजली सप्लाई, पेयजल, जलभराव समेत कई समस्याएं भी हल नहीं हो पा रही हैं। शनिवार को हुई बैठक में उद्यमियों ने कहा कि जब टैक्स पूरा लिया जा रहा है तो सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। अभी तक यहां कंपनी ने नाला निर्माण भी पूरा नहीं कराया है। इन सभी मुद्दों को आगामी उद्योग बंधु में बैठक में उठाया जाएगा।

शनिवार शाम भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से औद्योगिक विकास प्रभावित हो रहा है। जबकि लगातार उद्योग बंधु बैठक में ये मामले उठाए जा रहे हैं। बिजली विभाग मनमानी पर उतारू है। लो वोल्टेज, घंटों कटौती और ट्रिपिंग से उत्पादन अस्तव्यस्त है। करमपुर नाला अभी तक नहीं बनाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि कई लोगों ने गलत तरीके से प्लाट आवंटन करा लिए हैं मगर फैक्ट्री नहीं लगाई। ऐसे लोगों के आवंटन रद्द होने चाहिए। उद्योग विभाग भी इस मामले में सुस्ती कर रहा है। जिला पंचायत टैक्स वसूली तो करता है लेकिन उसके बदले सुविधाएं नहीं दे रहा है। टैक्स के बदले सुविधाएं भी दी जाएं। अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि दो करोड़ रुपये शासन ने नाला-नाली निर्माण के लिए दिए हैं मगर निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। पेयजल, सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट आदि समस्याएं लंबित हैं। बैठक में अमित गंगवार, सुशील अग्रवाल, एमएल वर्मा, राजीव गुप्ता, मनोज कुमार, सतीश गोल्डी आदि विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed